{"_id":"5d906d218ebc3e01802ea852","slug":"two-unit-of-ntpc-stop-working-in-unchahar-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: भारी बारिश के चलते एनटीपीसी की दो यूनिटों में बिजली उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: भारी बारिश के चलते एनटीपीसी की दो यूनिटों में बिजली उत्पादन ठप
Sun, 29 Sep 2019 02:06 PM IST
ishwar ashish
lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : SELF
तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में पानी भर गया है। इस कारण शनिवार को यूनिट संख्या एक और दो बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
ऐसा न होने से केबिल व बड़े उपकरण खराब होने का खतरा था। मालूम हो कि यहां से कई प्रदेशों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
जलभराव के बावजूद प्रबंधन चार यूनिटों को कड़ी व्यवस्था के बीच चला रहा है। एजीएम एचआर बीके पांडेय का कहना है कि बंद यूनिटों को रविवार को लाइटअप कर दिया जाएगा। भारी बारिश के कारण समस्या आई।
विज्ञापन