{"_id":"670bad45c67eca61ef07b2c6","slug":"two-trucks-colloid-in-katra-shravasti-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, दूसरा चालक ट्रक छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, दूसरा चालक ट्रक छोड़कर भागा
Sun, 13 Oct 2024 05:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, कटरा (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, कटरा (श्रावस्ती)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:10 PM IST
सार
घटना की जानकारी पर एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बौद्ध परिपथ पर रविवार को अंबेडकर बिहार के निकट दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे कटरा थाना प्रभारी ने सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पीलीभीत जिले के भिखारीपुर सोनगढ़ी निवासी संजीव कुमार (24) डंपर लेकर उत्तराखंड से काशीपुर से सिलीगुड़ी जा रहा था। जैसे ही रविवार को संजीव डंपर लेकर नवीन मॉडर्न थाना कटरा स्थित बौद्ध परिपथ पर रविवार अंबेडकर बुद्ध विहार के सामने पहुंचा तभी मुरादाबाद से आ रही एक ट्रक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
घटना में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बरेली निवासी दूसरा ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी पर पहुंचे कटरा थाना प्रभारी ने गंभीर रूप से घायल संजीव कुमार को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन