फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two time scouting will be done during upsssc exam

ग्राम पंचायत अधिकारी लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की होगी दो बार तलाशी

Wed, 19 Dec 2018 01:02 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Wed, 19 Dec 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
two time scouting will be done during upsssc exam
फाइल फोटो

यूपीएसएसएससी की ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विाकस अधिकारी (समाज कल्याण) व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के रिक्त 1953 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की दो स्तरीय जांच होगी। पहले उनकी जांच परीक्षा केंद्र के गेट पर होगी। यहां से अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में पहुंचेंगे तो वहां भी तलाशी ली जाएगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर एक इंस्पेक्टर व दो पुलिस जवान की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण सिन्हा ने मंगलवार को परीक्षा से जुड़े सभी जिलों में नियुक्त प्रशासन व पुलिस के नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जरूरी दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन


आयोग की यह सबसे बड़ी लिखित परीक्षा है। इसमें 14.27 लाख अभ्यर्थी आवेदक हैं। इसके लिए परीक्षा से जुड़े 16 जिलों में एडीएम को प्रशासन की ओर से व एएसपी को पुलिस की ओर से नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 22 व 23 दिसंबर को यह परीक्षा 16 जिलों के 572 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अशोक परीक्षा के नोडल अधिकारी नामित
कार्यवाहक चेयरमैन सिन्हा ने परीक्षाओं की सुचारु व्यवस्था के लिए आयोग स्तर पर भी नोडल अधिकारी नामित किया है। आयोग के सदस्य डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल को इस परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed