फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two thousand jobs in banks

यूपी की बैंकों में आईं हजारों नौकरियां, करें आवेदन

Fri, 24 Jul 2015 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Jul 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
Two thousand jobs in banks

प्रदेश सरकार ने भूमि विकास बैंक और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक में भर्तियों के साथ ही जिला सहकारी बैंकों में भी भर्तियां शुरू करने का फैसला किया है। पहले की दो बैंकों में सभी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन


जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लगभग 900 से अधिक पदों के लिए भर्तियां शुरू हो गई हैं। शेष पदों के लिए लगभग 750-800 भर्तियों के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस तरह जिला सहकारी बैंकों में लगभग लगभग दो हजार लोगों को जल्द ही नौकरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंकों में ग्रेड-एक, दो व तीन की भर्तियां तो संस्थागत सेवा मंडल के जरिये होंगी। ग्रेड-चार अर्थात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती करने का अधिकार संबंधित बैंक के संचालक मंडल को दिया गया है। जिनमें कुछ ने प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेड ए के लिए होंगी 750 भर्तियां

Two thousand jobs in banks

ग्रेड-एक अर्थात वरिष्ठ बैंक प्रबंधक, ग्रेड-दो अर्थात कनिष्ठ बैंक प्रबंधक और ग्रेड-तीन अर्थात कैशियर व अन्य लिपिकीय संवर्ग में लगभग 750 भर्तियां की जाएंगी।

संस्थागत सेवा मंडल के अध्यक्ष रामजतन यादव के अनुसार, जिला सहकारी बैंकों में ग्रेड-एक से ग्रेड-तीन तक भर्तियों के लिए अधियाचन जल्द आ जाएगा।

इन बैंकों में भर्ती प्रक्रिया जारी:
उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक में सहायक प्रबंधकों के 53 पदों के लिए आवेदन पत्र मांगे जा चुके हैं। भूमि विकास बैंक में 511 पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया जल रही है।

इनमें 249 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। शेष 262 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। लगभग पांच साल बाद भर्तियां शुरू हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed