{"_id":"5cfa0ec1bdec220755419c33","slug":"two-suspended-for-party-in-naini-jail-officer-asked-to-give-clarification","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नैनी जेल में कैदियों की शराब पार्टी पर दो निलंबित, जेल अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी जेल में कैदियों की शराब पार्टी पर दो निलंबित, जेल अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Fri, 07 Jun 2019 12:44 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
नैनी जेल
- फोटो : अमर उजला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद के अहमदाबाद केंद्रीय कारागार जाने के बाद नैनी सेंट्रल जेल में हुई शराब पार्टी के फोटो वायरल होने के मामले में गुरुवार को प्रधान बंदी रक्षक व बंदी रक्षक को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे डीआईजी जेल ने एडीजी कारागार को सौंपी रिपोर्ट में जेल अधीक्षक, जेलर व डिप्टी जेलर के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की है। इस प्रकरण में एडीजी कारागार ने जेल अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
प्रयागराज के डीआईजी जेल बीआर वर्मा ने अपनी रिपोर्ट में प्रधान बंदी रक्षक व बंदी रक्षक के निलंबन की जानकारी देने के साथ ही जेल अधीक्षक, जेलर व डिप्टी जेलर की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
इसके साथ ही प्रकरण से संबंधित चारों कैदियों को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। इस मामले में एडीजी जेल चंद्र प्रकाश का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जेल अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनकी सफाई आने के बाद जरूरी कार्यवाही की जाएगी।

यह है मामला
अतीक को अहमदाबाद जेल भेजने के दूसरे दिन ही नैनी सेंट्रल जेल में शराब व मुर्गे की पार्टी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। ये फोटो जेल के सबसे सुरक्षित सर्किल संख्या एक की बताई जा रही हैं।
फोटो में दिखने वाले बंदी संगीन मामलों में बंद बताए जा रहे हैं। इस मामले में एडीजी जेल ने प्रयागराज के डीआईजी से 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट तलब की थी। वायरल फोटो में बंदी जमीन पर अखबार बिछाकर खा-पी रहे हैं और स्मार्ट फोन से फोटो खींच रहे हैं।

नैनी जेल में यह नई बात नहीं
नैनी जेल में यह पहला मामला नहीं है। मोबाइल पर बात करने और मुर्गे व शराब की दावत उड़ाने की फोटो वायरल होने जैसे मामले यहां पहले भी सामने आते रहे हैं। पिछले साल फरवरी में भी कुछ बंदियों के फोटो मोबाइल पर बात करते हुए वायरल हुए थे।
इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें दूसरी जेल में भेज दिया था। इसके साथ ही प्रदेश की कई जेलों में बंदियों द्वारा स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने, मोबाइल से रंगदारी मांगने, मोबाइल पर फिल्म देखने के मामले सामने आते रहते हैं।