फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two suicide on valentine day in kanpur

वैलेंटाइन डे पर दो प्रेम कहानियों का हुआ दर्दनाक अंत

Mon, 15 Feb 2016 11:04 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
two suicide on valentine day in kanpur

वैलेंटाइन डे पर दो प्रेम कहानियों का अंत हो गया। एक युवक ने प्रेमिका की शादी तय होने पर जहर खा लिया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


फूलबाग में भी एक युवक का शव मिला। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि युवक रात में किसी लड़की का नाम लेकर चिल्ला रहा था और सुबह उसका शव मिला। 

घर की गलियों से शुरू हुई मोहब्बत का वैलेंटाइन डे वाले दिन प्रेमी की मौत के साथ अंत हो गया। प्रेमिका की शादी तय हो गई है, यह पता चलने पर प्रेमी शिवा (24) ने जहर खा लिया था। इसके बाद प्रेमिका ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन

प्रेमिका की शादी के बाद कहासुनी हुई शुरू

two suicide on valentine day in kanpur

कल्याणपुर साहबनगर निवासी शिवा उर्फ गोलू वायरिंग का काम करता था। चार साल से पास में ही रहने वाली लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले शिवा को प्रेमिका की शादी तय होने की खबर मिली।

इसी बात पर शुक्रवार को दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद शिवा ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

युवक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। इसके अलावा पोस्टमार्टम की बात पर पुलिस से भी कहासुनी हुई।

प्रेमिका नाम ले लेकर चिल्ला रहा था, मर गया

two suicide on valentine day in kanpur

फूलबाग एलआईसी बिल्डिंग के सामने बस स्टॉप के पास एक युवक का शव मिला। युवक के हाथ में दिल की आकृति के साथ कुछ लिखा हुआ है।

लोगों ने बताया कि वह शनिवार रात को नशे की हालत में किसी लड़की का नाम लेकर चिल्ला रहा था। फीलखाना एसओ हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उसके शरीर पर कत्थई इनर, नीली लोवर और हाफ टी शर्ट थी। उसने आत्महत्‍या की है या कुछ और मामला है इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed