फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two sub inspector suspend

रिश्वतखोरी के आरोप में दो दरोगा निलंबित

Sun, 07 Aug 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
two sub inspector suspend
लखनऊ। राजधानी में शनिवार को लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दो दरोगा निलंबित कर दिए गए। पीजीआई कोतवाली में तैनात ट्रेनी दरोगा गौरव चौधरी एक ट्रक मालिक से रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया गया है तो वहीं गुडंबा थाने में तैनात दरोगा की रिश्वत लेने के मामले में जांच सामने आई है।
विज्ञापन

पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में बृहस्पतिवार को सेनेट्री का सामान लादकर जा रहे ट्रक में आग लग गई थी। आग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगी। आग की चपेट में आकर ट्रक और उस पर लोड सारा सामान जलकर राख हो गया। ट्रक मालिक और ट्रक चालक शिकायत लेकर दरोगा गौरव चौधरी के पास पहुंचे। इस पर ट्रक मालिक ने शार्ट सर्किट से गाड़ी में आग लगने की बात बताई और मुकदमा दर्ज करने को कहा। आरोप है कि दरोगा ने रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत मांगी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए, जिसके बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, गुडंबा थाने में तैनात दरोगा प्रमोद कुमार को भी रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया गया है। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक, किसी मामले में 151 का चालान करने के लिए पीड़ित से 40 हजार रुपये रिश्वत ली थी। इसके बाद 151 का चालान कर दिया था। इस पर डीसीपी से मामले की गोपनीय शिकायत की गई। डीसीपी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में आरोप सही पाए गए। इस पर दारोगा पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed