फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two steps ahead of Corona is necessary to control epidemic: Yogi

महामारी पर नियंत्रण के लिए कोरोना से दो कदम आगे की सोच जरूरी : योगी

Wed, 26 Aug 2020 09:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Aug 2020 09:27 PM IST
सार

ठीक हुए मरीजों के  उपचार का गहन अध्ययन कर बनाएं आगे की रणनीति, प्रदेश में कोविड-19 से मृत्यु की दर काफी कम, इसे न्यूनतम स्तर पर लाने के करें प्रयास

विज्ञापन
Two steps ahead of Corona is necessary to control epidemic: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरोना से दो कदम आगे की सोच रखनी होगी। उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 के 1.46 लाख हजार टेस्ट किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही टेस्टिंग क्षमता बढ़ाकर 1.50 लाख हजार टेस्ट प्रतिदिन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से ठीक हुए मरीजों की मेडिकल ट्रीटमेंट विधि का गहन अध्ययन किए जाने की जरूरत है। इससे आगे की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की रणनीति के चलते देश व दुनिया की तुलना में प्रदेश में कोविड-19 से मृत्यु की दर काफी कम है। उन्होंने मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी डीएम व सीएमओ अपने-अपने जिलों में सर्विलांस, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, डोर-टू-डोर सर्वे एवं मेडिकल टेस्टिंग में वृद्धि करें। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

 
मास्क लगाने के लिए जागरूक करें
सीएम ने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों से नियमित संवाद रखते हुए रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जाए। कोविड अस्पतालों में मरीजों का पूरा ध्यान रखा जाए। सभी कोविड अस्पतालों में रोगियों के उपचार के लिए सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क के अनिवार्य उपयोग तथा दो गज की दूरी बनाए रखने के संबंध में आम लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक इकाइयों के संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग तथा स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed