Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two special trains will run from Punjab via Lucknow for the Magh Mela.

Lucknow News: माघ मेले के लिए पंजाब से वाया लखनऊ चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Fri, 09 Jan 2026 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run from Punjab via Lucknow for the Magh Mela.
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। माघ मेले के लिए पंजाब के अमृतसर एवं फिरोजपुर से प्रयागराज के लिए वाया लखनऊ 11 जनवरी से अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04656 अमृतसर-प्रयाग जंक्शन मेला स्पेशल 12, 16, 21, 30 जनवरी व 13 फरवरी को अमृतसर से सुबह 5:10 बजे चलकर रात 9:40 बजे आलमनगर, रात 10:23 बजे उतरेटिया, सुबह 4:30 बजे प्रयाग जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04655 प्रयाग जंक्शन-अमृतसर मेला स्पेशल 13, 17, 22, 31 जनवरी व 14 फरवरी को प्रयाग जंक्शन से रात आठ बजे चलकर उतरेटिया रात 10:28 बजे, आलमनगर रात 20:10 बजे होते हुए अगली शाम सात बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में गाडी संख्या 04658 फिरोजपुर कैंट प्रयाग मेला स्पेशल ट्रेन 11, 28 जनवरी व 12 फरवरी को फिरोजपुर से दोपहर एक बजे चलकर आलमनगर सुबह 5:55 बजे, उतरेटिया सुबह 6:38 बजे, प्रयाग जंक्शन दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाडी संख्या 04657 12, 29 जनवरी व 13 फरवरी को प्रयाग से रात 11:40 बजे चलकर उतरेटिया सुबह 5:08 बजे, आलमनगर सुबह 5:50 बजे होते हुए रात 11:30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed