{"_id":"690fa84adac96d494600acdb","slug":"two-smugglers-arrested-with-two-kilograms-of-american-marijuana-lucknow-news-c-13-lko1070-1462075-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो किलो अमेरिकन गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो किलो अमेरिकन गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Sun, 09 Nov 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार देर रात यादव चौराहे के पास से दो मादक पदार्थ तस्करों प्रतापगढ़ कंधई निवासी सूरज सिंह और सत्यम को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब दो किलो अमेरिकन गांजा, तीन मोबाइल व एक कार मिली। बरामद गांजे की कीमत लाखों में बताई गई है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एएनटीएफ की टीम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। एएनटीएफ में तैनात दरोगा कुलदीप शर्मा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।
फर्जी दरोगा ने सप्लाई करने के लिए दिया था गांजा
पूछताछ में आरोपी सूरज व सत्यम ने बताया कि अमेरिकन गांजे की तस्करी का धंधा गोरखपुर के दाऊदपुर निवासी फर्जी दरोगा प्रनीत तिवारी अपने साथी अभिषेेक यादव के साथ करता है। उसने ही उन लोगों को गांजा लखनऊ में सप्लाई करने के लिए दिया था। आरोपी प्रनीत आईआईएम रोड स्थित अपार्टमेंट में रहता है। आरोपियों ने यह भी बताया कि वह अपनी कार में दरोगा की कैप को आगे रखकर तस्करी करता है। उसका साथ अभिषेक यादव देता है। आरोपियों ने बताया कि वे लोग प्रनीत व अभिषेक से 14 से 15 बार पहले भी अमेरिकन गांजा खरीदकर बेच चुके हैं।
विज्ञापन
यह होता है अमेरिकन गांजा
अमेरिकन गांजा को ओशियन ग्रो गांजा या ओजी भी कहा जाता है। इसकी पैदावार समुद्री इलाके में होती है। साधारण गांजे से ओजी की तीव्रता दस गुना अधिक होती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 ग्राम ओजी की कीमत तीन से चार हजार रुपये है। युवाओं में ओजी की सबसे अधिक मांग होती है। इसका नशा साधारण गांजे से कई घंटे तक बना रहता है।