{"_id":"64ae6ab3bfb33e77e007f847","slug":"two-sisters-died-after-get-drowned-in-a-pond-in-masauli-thana-kshetra-in-barabanki-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: बाराबंकी में तालाब में डूबकर दो सगी बहनों की मौत, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: बाराबंकी में तालाब में डूबकर दो सगी बहनों की मौत, गांव में मचा कोहराम
Wed, 12 Jul 2023 02:26 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:26 PM IST
सार
बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वहीं एक बच्ची डूबने से बच गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
घटना से बाराबंकी में मचा कोहराम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वहीं एक बच्ची डूबने से बच गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मसौली थाना क्षेत्र के नहामऊ गांव निवासी तफज्जुल की जैसमीन (8) और सायमा (12) गांव की ही अकबर की पुत्री करीना (13) के साथ बुधवार सुबह बकरी चराने के लिए गांव के बाहर निकली थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिया बोर्ड ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने के बयान पर उठाए सवाल, बोले- क्या वो हिंदुस्तानी नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों के लिए लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ शुरू, आरएसएस की शरण में भी जा रहे दावेदार
करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक तालाब के पास बकरी चरा रही एक बच्ची ने तालाब में हाथ धोने की कोशिश की तो उसका पैर फिसल गया। उसके चिल्लाने पर बाकी दोनों बच्चियां उसे बचाने दौड़ी। इस दौरान तालाब में जसमीन और सायमा की डूबकर मौत हो गई। जबकि तीसरी बच्ची डूबते हुए बच गईं।
चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। सगी बहनों की तालाब में डूब कर मौत होने से गांव में कोहराम मचा है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।