फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two sipahi suspended in case of prisoners escape, case filed

कैदी के भागने के मामले में दो सिपाही निलंबित, केस दर्ज

Thu, 17 Sep 2020 02:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Sep 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
two sipahi suspended in case of prisoners escape, case filed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मलिहाबाद पुलिस की गिरफ्त से चिनहट स्थित अस्थायी जेल पहुंचने से पहले मंगलवार शाम को अवैध असलहे के साथ पकड़ा गया कैदी फरार हो गया। इस मामले में ग्रामीण व कमिश्नरेट क्षेत्र की पुलिस कैदी की तलाश कर रही है। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आते ही बुधवार को कैदी को लेकर जाने वाले दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन

वहीं जांच भी शुरू कर दी गई है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। मलिहाबाद पुलिस ने सोमवार देर शाम को तिलसुवा निवासी राम अनुज उर्फ  नन्हके को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे चिनहट स्थित अस्थाई जेल भेजने के लिए दो सिपाही सुरजीत व अजय को जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन चिनहट स्थित रामस्वरूप कॉलेज में बने अस्थायी जेल पहुंचने से पहले बीबीडी के पास जाम लगा था। वहां कैदी नन्हके हथकड़ी ढीली कर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्त हो सकते हैं दोनोें सिपाही

कुछ देर तक तो दोनों सिपाही तलाश करते रहे। इसके बाद मलिहाबाद व चिनहट थाने को सूचना दी। चिनहट पुलिस ने तत्काल अपनी सभी पॉलीगान टीम को तलाश में लगा दिया। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। देर रात को इसकी जानकारी एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार व सीओ मलिहाबाद नईमुल हसन को लगी। इसके बाद बुधवार सुबह सिपाहियों के खिलाफ चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके साथ ही दोनों को निलंबित कर दिया गया। 

सीओ मलिहाबाद नईमुल हसन के मुताबिक, दोनों सिपाहियों ने कैदी को अस्थायी जेल में पहुंचाने में लापरवाही बरती है। इस कारण उनको निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद नौकरी से बर्खास्त भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed