Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two sides clashed with sticks and rods, 19 injured, two seriously injured

Lucknow News: दो पक्षों में चले डंडे और बांके, 19 घायल, दो गंभीर

Wed, 06 May 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 06 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed with sticks and rods, 19 injured, two seriously injured
मारपीट में घायल लोग।
मलिहाबाद। रहीमाबाद के अटेर गांव में सोमवार रात दीवार हटाने का विवाद हुआ। दो पक्षों में लाठी-डंडे और बांके चले। इस संघर्ष में 19 लोग घायल हुए। इनमें दो लोगों की हालत है। पुलिस ने दोनों पक्ष से 19 नामजद व आठ अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरुण कुमार के अनुसार, जगदीश नारायण ने आरसीसी सड़क किनारे दीवार बनाई है। मनोज इसे अवैध बताकर हटाने की मांग कर रहा था। इस पर अक्सर विवाद होता था। ग्राम प्रधान ने दो दिन पहले दीवार हटाने का निर्णय लिया था। सोमवार को जगदीश दीवार हटा रहे थे। तभी विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष से जगदीश, विजय, भानु, राजरानी, भीम, आशा और सुभद्रा और दूसरे पक्ष से मनोज, देशराज, सोनू, रीना, पप्पू व परिवार के सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां विजय और मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

मारपीट में घायल लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed