फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two people were stabbed for protesting against abusive language

Lucknow News: गाली गलौज के विरोध पर दो लोगों को चाकू मारा

Mon, 28 Jul 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two people were stabbed for protesting against abusive language
मोहनलालगंज। भीलमपुर गांव में शनिवार की रात गाली-गलौज के विरोध पर वशीर ने निजी कंपनी के कर्मचारी अमित विमल और पड़ोसी हरिकेश पर चाकू से हमला कर दिया। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई। अमित की मां की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने हत्या का प्रयास व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भीलमपुर गांव निवासी वशीर शनिवार रात 12 बजे शराब के नशे में प्रेमिका से मिलने उसके मोहल्ले में गया था। वहां वह बिना कारण लोगों से गाली-गलौज करने लगा। यह देख अमित विमल ने उसे रोका तो वह आक्रोशित हो गया और कमर से चाकू निकाल कर उनके गले पर वार कर दिया। अमित लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख पुकार सुन पड़ोसी हरिकेश विमल जब बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। भीड़ जुटते ही आरोपी भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के बाद दोनों रविवार को घर लौट आए।
विज्ञापन


तेलीबाग में मिली आरोपी की लोकेशन

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी की अंतिम लोकेशन पीजीआई के तेलीबाग में मिली है। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में तेलीबाग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के आने की उड़ी अफवाह

घटना के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी कि गांव में बदमाश आ गए हैं। दहशत में कुछ लोग अपने घरों से भी बाहर आ गए । हालांकि, घटना साफ होते ही लोग सामान्य हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed