{"_id":"6ab92ad77049bc80640b2b78","slug":"up-akhilesh-yadav-announces-that-if-sp-forms-government-yashbharati-winners-will-be-given-a-monthly-pension-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव ने की घोषणा, सपा सरकार बनने पर यशभारती विजेताओं को देंगे प्रतिमाह एक लाख की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव ने की घोषणा, सपा सरकार बनने पर यशभारती विजेताओं को देंगे प्रतिमाह एक लाख की पेंशन
Sun, 27 Sep 2026 08:10 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:10 PM IST
सार
Yashbharati winners: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर यशभारती सम्मान के साथ 21 लाख रुपये की राशि और एक लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए जाने-माने खिलाड़ियों की बैठक हुई। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने खेल के साथ ही खेल कर दिया है। समाजवादी सरकार में खेल-खिलाड़ियों की तमाम समस्याओं का समाधान किया जाएगा। समाजवादी सरकार में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं योगदान के लिए यशभारती सम्मान के साथ 21 लाख रुपये की राशि और एक लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इस अवसर पर हसनउद्दीन सिद्दीकी, पर्वतारोही सागर कसाना, भारत केसरी पहलवान राम आसरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण जलभराव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शहरों में जलभराव का मुख्य कारण अधिक वर्षा नहीं, बल्कि भाजपा के भ्रष्टाचार की वजह से जल निकासी की व्यवस्था का फेल हो जाना है। नाली से लेकर नाले तक गंदगी से जाम हैं तो पानी कहां से निकलेगा।
विज्ञापन