फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav will not attend the India Coalition meeting on September 30, explained the reason to the Co

यूपी: 30 सितंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष से बताई वजह

Sun, 27 Sep 2026 08:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 27 Sep 2026 08:56 PM IST
सार

SP-Congress alliance: सपा प्रमुख अखिलेश यादव 30 सितंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav will not attend the India Coalition meeting on September 30, explained the reason to the Co
इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगे अखिलेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच अखिलेश यादव 30 सितंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगे। पत्रकार वार्ता में  उन्होंने कहा कि वह इस बार बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनकी बात हुई है। उस दिन मैं (अखिलेश यादव) व्यस्त हूं। गठबंधन की बैठक में हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जाएंगे। राजनीतिक गलियारों के इस बात के निहितार्थ निकाले जा सकते हैं। 

विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री वोट चोरी की प्रक्रिया में हैं शामिल 
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री और भाजपा वोट चोरी और घोटाले में शामिल है। इसलिए वे वोट चोरी मामले में चुनाव आयोग का बचाव कर रहे है। उन्होंने कहा कि जो लोग अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी कर सकते है, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता बचाए। किसी के इशारे पर काम न करे। समाजवादी पार्टी ने वोट चोरी और चुनाव में बेईमानी को लेकर चुनाव आयोग से कई बार शिकायतें की, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उपचुनावों में सभी ने लोकतंत्र की हत्या होते हुए देखी। एसआईआर के दौरान भाजपा ने सूची से नाम कटवाने के लिए छपे हुए फॉर्म-7 गांव-गांव भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावों में वोट चोरी और बेईमानी तो लंबे समय से चल रही है। 2022 के चुनाव में हमने देखा कि समाजवादी पार्टी समर्थकों के बड़ी संख्या में वोट काट दिए गए। अब जब बेईमानी की खबरें अखबारों में छपने लगीं, तब लोगों को समझ में आ रहा है कि वोट चोरी और चुनाव में घोटाला हो रहा है। नोएडा में अभी भी फर्जी वोट बनाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट चोरी की जिस तरह से खबरें आ रही हैं, उसका स्वतः संज्ञान लेते हुए कोर्ट को पश्चिम बंगाल और बिहार में दोबारा चुनाव कराना चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 2024 में भाजपा को हराया है। 2027 में भाजपा का सफाया कर देंगे। भाजपा पूंजीपतियों के लिए काम करती है और धन्नासेठों की पार्टी है।

शहरों में जलभराव पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री को सैफई के विकास से ही कुछ सीख लेना चाहिए था। जिस गोरखपुर में मुख्यमंत्री जी मेट्रो रेल चलाने की घोषणा कर रहे थे, वहां नाव चल रही है। प्रयागराज और वाराणसी का भी खराब हाल है।

कहीं भाजपा के बजाय वाहिनी से न हो हमारा मुकाबला

अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गोरखपुर में जो हो रहा है, वो आपसी लड़ाई है। कहीं ऐसा न हो कि आने वाले चुनाव में भाजपा की जगह वाहिनी से हमारा मुकाबला हो रहा हो।

रथ से दिया पीडीए का संदेश
अखिलेश ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने रथ से गीता का संदेश दिया था । हमने पीडीए का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर यश भारती की पुरस्कार राशि बढ़ाकर 21 लाख रुपये करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed