फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two people lost their lives in two road accidents in Sarojininagar

Lucknow News: सरोजनीनगर में दो सड़क हादसों में दो की गई जान

Sat, 19 Sep 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 19 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Two people lost their lives in two road accidents in Sarojininagar
राजा चौरसिया।
सरोजनीनगर। इलाके में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में हकीम चंद (50) और राजा चौरसिया (35) की मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक दोनों हादसों के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आजादनगर निवासी खराद कारीगर हकीम चंद बृहस्पतिवार देर शाम चिल्लावां बाजार की ओर पैदल जा रहे थे। कानपुर रोड स्थित नादरगंज ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। फिर कई वाहनों ने रौंद दिया। पुलिस ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। हकीम चंद के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। बंथरा के धावापुर निवासी राजा चौरसिया (35) शुक्रवार सुबह करीब चार बजे डीसीएम लेकर सोहरामऊ से बाराबंकी डिलीवरी देने जा रहे थे। सरोजनीनगर हाइडिल के पास सड़क पर खराब खड़े डंपर को बचाने के प्रयास में डीसीएम डंपर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल राजा को पुलिस ने सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि डीसीएम चालक को झपकी आ गई थी और डीसीएम खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed