{"_id":"6a14bd75708d5817210d18d8","slug":"two-people-killed-in-road-accidents-lucknow-news-c-13-lko1096-1754064-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Tue, 26 May 2026 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 26 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। शहर में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ये दुर्घटनाएं बिजनौर और काकोरी में हुईं। एक मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।
मानक नगर की श्याम नगर कॉलोनी निवासी विजय कुमार (56) रविवार शाम करीब सात बजे बिजनौर के परवर पश्चिम स्थित गढ़ी गांव में अपना प्लाॅट देखकर बाइक से लौट रहे थे। बंगला बाजार-बिजनौर रोड पर गुड़ौरा के सामने तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे आरोपी चालक को लोगों ने पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटा। फिर लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने विजय को अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर बिजनौर के मुताबिक अभी तक घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। विजय के परिवार में पत्नी रामवती और पांच बेटियां हैं।
वहीं, काकोरी के मेहंदी नगर बहरू निवासी उमेश उर्फ गुड्डू (46) किसान थे। उनके भाई राजेश ने बताया कि उमेश रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से कुछ दूरी पर हाईवे टोल प्लाजा के पास से पैदल घर आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन उनसे टकरा गया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने भाई के पास मिले मोबाइल से उन्हें घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक घरवालों के तहरीर पर देने पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उमेश अविवाहित थे।