फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two people died and 10 people were seriously injured in head-on collision between two Bolero in Amethi

UP: दो बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत, दो लोगों की मौत... 10 गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में कराए गए भर्ती

Tue, 06 May 2025 01:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 01:48 PM IST
सार

अमेठी में दो बोलेरो गाड़ियों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Two people died and 10 people were seriously injured in head-on collision between two Bolero in Amethi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमेठी में रविवार को दो बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना मोहनगंज थाना क्षेत्र के पाकरगांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रास्ते में बरात की आगवानी हो रही थी। लोग नाचने में मस्त थे। इसी समय बरातियों को बचाकर निकल रही बोलेरो सामने से आ रही दूसरी बोलेरो से भिड़ गई। आसपास खड़े लोग भी इसकी चपेट में आ गए।  

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

हादसे में कमरौली क्षेत्र के सिंदुरवा गांव निवासी भवानी प्रसाद गुप्ता (52) पुत्र राम बहादुर और रामसजीवन (28) पुत्र शिव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बरातियों में राज गुप्ता (12 वर्ष), अरमान (32), जगजीवन लोध (28), शान पुत्र लाल मोहम्मद और कन्हैया लाल (40) घायल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- IPS Transfer: 10 और IPS अफसरों के तबादले, आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को मिली लखनऊ रेंज की कमान, देखें लिस्ट

वहीं दूसरी बोलेरो में सवार बलभद्रपुर जामो निवासी सपना पुत्री राजभवन, गंगाराम पुत्र हरभजन, राजभवन लोध, तेजभान पुत्र शिवशंकर और गोविंद पुत्र राजभवन भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बरातियों को बचाने के चक्कर में हुई भिड़ंत 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायल राजभवन ने बताया कि हम लोग इटावा से बेटी की विदाई कराकर लौट रहे थे। पाकरगांव के पास बराती सड़क पर नाच रहे थे। अचानक सामने से एक बोलेरो आ गई। बचने की कोशिश में हमारी गाड़ी दूसरी बोलेरो से टकरा गई।

थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। 10 लोग घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed