Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two pairs of special trains will make travel easier during the festive season

Lucknow News: त्योहारों पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनें आसान बनाएंगी सफर

Wed, 04 Nov 2026 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two pairs of special trains will make travel easier during the festive season
प्रतीकात्मक। 
लखनऊ। त्योहारों पर रेलवे प्रशासन दो विशेष ट्रेनें चलाएगा। इससे ट्रेनों में वेटिंग के कारण परेशान यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन 04510 चंडीगढ़-पटना आरक्षित विशेष एक्सप्रेस छह नवंबर को चंडीगढ़ से रात 10 बजे चलेगी। यह अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई होते हुए आएगी। लखनऊ मंडल में इसका ठहराव आलमनगर, उतरठिया जंक्शन, सुल्तानपुर और वाराणसी जंक्शन पर होगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए रात 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04509 पटना-चंडीगढ़ आरक्षित विशेष एक्सप्रेस सात नवंबर को पटना से रात 11:15 बजे चलेगी। यह वाराणसी, सुल्तानपुर, उतरठिया और आलमनगर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे।
विज्ञापन

ट्रेन 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस सात नवंबर को रानी कमलापति स्टेशन से शाम 6:45 बजे चलेगी। यह विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और उरई होते हुए कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर भी इसका ठहराव होगा। ट्रेन दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 01664 गोरखपुर-रानी कमलापति विशेष एक्सप्रेस नौ नवंबर को गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे चलेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed