{"_id":"b2ec479e4d9114714a2983f94db08a1c","slug":"two-officials-fought-over-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरा कमरा-तेरा कमरा' में लड़ बैठे ये जनाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरा कमरा-तेरा कमरा' में लड़ बैठे ये जनाब
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 24 Sep 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
एक पीसीएस अधिकारी का कमरा अधीक्षण अभियंता को दिए जाने से प्राधिकरण में पीसीएस और अभियंता संवर्ग के बीच तनातनी की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीसीएस अधिकारियों ने उपाध्यक्ष के समक्ष पक्ष रखा। मगर बाद में अधिकारी को उपाध्यक्ष ने शांत करा दिया और उनको लालबाग ऑफिस के कक्ष में बैठने की हिदायत दे दी।
विज्ञापन
जबकि अधीक्षण अभियंता के कक्ष का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। प्राधिकरण में ओएसडी पद पर तैनात वीरेंद्र पांडेय एलडीए के दूसरे फ्लोर पर बैठते थे।
मगर पिछले दिनों उनको कमरा छोड़ने का आदेश कर दिया गया। उनकी जगह कमरा नवागत अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह को दे दिया गया। उनके इस कक्ष में निर्माण कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में एक अन्य पीसीएस अधिकारी बृजराज सिंह और वीरेंद्र पांडेय ने अपनी बात उपाध्यक्ष के समक्ष रखी।
मगर बात बनी नहीं। उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी का कहना है कि वीरेंद्र पांडेय के लिए कमरा लालबाग ऑफिस में है। वे अब वहीं बैठेंगे।