{"_id":"5f9dbc9b8ebc3eefba4131c1","slug":"two-nizirian-arressted-in-fraud-lucknow-news-lko5480024110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रोफाइल से लोगों को ठगने वाले नाजीरियन गिरोह के दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रोफाइल से लोगों को ठगने वाले नाजीरियन गिरोह के दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले नाईजीरियाई गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार
एसटीएफ ने फेसबुक पर यूएसए और यूएई के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय युवक-युवतियों को प्रेमजाल मे फंसाकर ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह के सरगना समेत दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें शनिवार शाम को लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र से दबोचा गया।
गिरफ्तार किए गए थियाम बलडे और आशातू ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने अब तक कई लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी फेसबुक पर यूएसए व यूएई के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय युवक/युवतियों को प्रेमजाल मे फंसाकर, गिफ्ट भेजने का झांसा देकर, फिर गिफ्ट आने पर फर्जी कस्टम अधिकारी, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर अधिक कैश या कीमती गिफ्ट होने की बात कहकर, कस्टम ड्यूटी अदा करने या इनकम टैक्स अदा करने व मनी लांड्रिग के नाम पर ठगी कर रहे थे।
एसटीएफ के प्रभारी एसएसपी विशाल विक्रम सिंह ने इस गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर एसटीएफ मुख्यालय की साइबर टीम को गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने को लगाया था। जांच में पता चला कि दिनांक 19 अक्टूबर को लखनऊ के पीजीआई थाने पर एक महिला डाक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद गिरोह की कार्यप्रणाली सामने आई।
विज्ञापन
ऐसे करते थे ठगी
इस महिला डाक्टर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कुछ महीने पहले फेसबुक पर डेविड एलेक्स नाम के व्यक्ति से उनकी दोस्ती हुई और बातचीत होती रही। कुछ दिन बाद डेविड एलेक्स ने मना करने के बाद भी उन्हे एक गिफ्ट भेज दिया और 82000 रुपये जमा कर गिफ्ट ले लेने को बोला। अगले दिन मेरे पास एक व्यक्ति का फोन आया कि आपका पार्सल आया है आपको 82000 रुपये जमा करने होंगे और एक अकाउंट नम्बर भेज दिया, जिस पर उन्होंने रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उसी व्यक्ति ने बताया कि पार्सल में 56000 पाउंड कैश में हैं जिसके लिए आपको चार लाख 30000 रुपये देने होंगे। अगर नहीं जमा किया तो उन पर मनी लांड्रिंग का केस फाइल हो जाएगा। डर कर उन्होंने यह रकम जमा कर दी।
इसके बाद इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल करके बताया कि उनके पार्सल में कुछ महंगी ज्वैलरी हैं, जिसके लिए एक लाख रुपये जमा करने होंगे, अगर जमा नहीं किया तो उनको हिरासत में ले लिया जाएगा और केस भी चलेगा। उन्होंने एक लाख रुपये बताए हुए खाते में जमा कर दिए। इसके कुछ दिन बाद मुझे एक तथाकथित इनकम टैक्स अधिकारी का फोन आया और उसने मुझे बताया कि उनको ऑनरशिप सर्टिफिकेट, इनकम टैक्स क्लीयरेन्स सर्टिफिकेट व मनी लांड्रिंग सर्टिफिकेट के लिए डेढ़ लाख जमा करने होंगे। उन्होंने यह रकम भी जमा कर दी। इसके बाद उनसे फिर कहा गया उन्हे 15.63 लाख जमा करने होंगे, नहीं तो कस्टम अफसर उनके पास पहुंच जाएंगे। इसके बाद कई बार फोन कर कई दिनों तक उनको धमकाया जाता रहा, इसके बाद जब पुलिस में जाने की बात की तो डेविड एलेक्स ने उन्हें फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया।
मूल रूप से नाईजीरिया के निवासी दोनों आरोपी पिछले कुछ समय से दिल्ली के निहालपुर इलाके में रह रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वह 2018 में नाईजीरिया से आकर दिल्ली में रह रहे हैं और भारत में रहने वाला उनका वीजा फरवरी 2020 मे समाप्त हो गया है। वह लोग सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर फर्जी अकाउंट तैयार कर लोगों को झांसे में लेने के बाद ठगते थे। वह लोग फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया एप से सुन्दर युवक युवतियों के फोटो निकाल कर अमीरों व सुन्दर युवक युवतियों की प्रोफाइल बनाकर पुरूषों से विदेशी महिलाएं व महिलाओं से विदेशी पुरूष बनकर दोस्ती करते है फिर अपने-अपने प्रोफाइल के अनुसार मोबाइल व फेसबुक के माध्यम से भारतीय युवक/युवतियों को प्रेमजाल मे फंसाकर भारत उनसे मिलने आने/शादी कर विदेश ले जाने व उनके लिए रूपया व महंगे गिफ्ट भेजने की बात कहकर जो रूपया व माल उनको गिफ्ट के रूप मे देने के लिए भेजा है पकड़े जाने का झांसा देकर, फर्जी कस्टम अधिकारियों/ इनकम टैक्स अधिकारियों से बात कराकर गिफ्ट को छुडाने का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करा लेते है।