{"_id":"6267eb42297e5176f63d805f","slug":"two-new-police-stations-increased-in-lucknow-proposal-to-increase-circle-is-also-being-prepared-soon-new-in-charges-will-be-appointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बढ़े दो नए थाने : सर्किल बढ़ाए जाने का भी तैयार हो रहा प्रस्ताव, जल्द होगी नए प्रभारियों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बढ़े दो नए थाने : सर्किल बढ़ाए जाने का भी तैयार हो रहा प्रस्ताव, जल्द होगी नए प्रभारियों की नियुक्ति
Tue, 26 Apr 2022 06:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 26 Apr 2022 06:23 PM IST
सार
अभी हाल ही में तीन नए थाने लखनऊ में खोले गए थे। इसमें सरोजनी नगर से अलग कर बिजनौर, चिनहट से अलग कर बाबू बनारसी दास और मड़ियांव से अलग कर सरैपुर थाना बनाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में शासन ने दो नए थानों के खोले जाने को लेकर शासन ने मंजूरी दे दी है। यह थाने हसनगंज थाने से अलग कर मदेयगंज और काकोरी थाने से अलग कर दुबग्गा को नए थाने का दर्जा दे दिया गया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से दी गई है। जल्द ही पुलिस आयुक्त इन थानों पर नए प्रभारियों की नियुक्ति करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजधानी की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। अभी हाल ही में तीन नए थाने लखनऊ में खोले गए थे। इसमें सरोजनी नगर से अलग कर बिजनौर, चिनहट से अलग कर बाबू बनारसी दास और मड़ियांव से अलग कर सरैपुर थाना बनाया गया था। यानी बीते तीन-चार महीने में प्रदेश में पांच नए थाने बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में कम से कम दो नई सर्किल भी बढ़ना स्वाभाविक है। सूत्रों का कहना है कि एक सर्किल पश्चिमी लखनऊ में और एक सर्किल उत्तरी लखनऊ में बढ़ाई जाएगी। प्रदेश में ज्यादातर सर्किल आमतौर पर तीन थानों की होती है। राजधानी में कुछ सर्किल दो थानों की और कुछ चार थानों की है। इसे नए सिरे से वर्गीकरण पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन