{"_id":"5ed572528ebc3e905528ea02","slug":"two-new-hotspot-in-lucknow152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दुर्गा प्रसादी खेड़ा और बारूदखाना बने हॉटस्पॉट, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में दुर्गा प्रसादी खेड़ा और बारूदखाना बने हॉटस्पॉट, सील
Tue, 02 Jun 2020 05:08 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में सोमवार को दो नए हॉटस्पॉट चिह्नित कर सील कर दिए गए। इसमें पारा थाने के दुर्गा प्रसादी खेड़ा (तिरुपति विहार) और वजीरगंज के तकिया आजम बारूदखाना इलाका है, जहां संक्रमित मरीजाें के मिलने के बाद कार्रवाई की गई। अब शहर में नौ हॉटस्पॉट हो गए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के अनुसार, पारा के दुर्गा प्रसादी खेड़ा (तिरुपति विहार) में अब तक चार चार संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसी तरह वजीरगंज के तकिया आजम बारूदखाना इलाके में भी सोमवार के एक नए मामले को मिलाकर चार पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल की सिफारिश पर इन इलाकों को सील करते हुए हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखा गया है। बताया कि नगर निगम, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें दोनों इलाकों की निगरानी कर रही हैं। यहां पर हरेक घर की टेस्टिंग और सैंपलिंग कराई जाएगी। दोनों इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी।
विज्ञापन