फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two more machines installed in Shivri, 600 metric tons of garbage will be disposed of

Lucknow News: शिवरी में लगी दो और मशीनें, निस्तारित होगा 600 मीट्रिक टन कूड़ा

Sat, 16 Nov 2024 04:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Two more machines installed in Shivri, 600 metric tons of garbage will be disposed of

विज्ञापन

लखनऊ। शिवरी में रोजाना पहुंच रहे करीब 2000 मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ फिर न लगे, इसके लिए नगर निगम ने यहां पर प्रतिदिन 600 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण के लिए मशीनें लगाई हैं। इनका शुभारंभ शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। यहां नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह व शिवरी प्लांट प्रभारी अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद राव मौजूद रहे।

महापौर व नगर आयुक्त ने बताया पुराने कूड़े का जो पहाड़ शिवरी प्लांट पर लगा था, उसका निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही जो कूड़ा रोज जा रहा है उसका पहाड़ फिर न बने उसके लिए अलग मशीनें लगाई जा रही हैं। अभी 600 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता की मशीनों का संचालन शुरू हुआ है। दो तीन महीने में 800 मीट्रिक टन क्षमता की मशीनें और लगाई जाएंगी। इससे प्लांट में नया कूड़ा जमा नहीं होगा।
विज्ञापन


एक और कूड़ा प्रबंधन प्लांट बनेगा



शिवरी की तरह एक नया कूड़ा प्रबंधन प्लांट शहर में बनाया जाएगा। इसके लिए जोन सात में आने वाले इंदिरानगर के विस्तारित क्षेत्र में जमीन तलाश जारी है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिस तेजी से शहर का दायरा बढ़ रहा है, ऐसे में एक नया प्लांट शहर के दूसरे इलाके में बनाने की जरूरत है। इसे लेकर प्रस्ताव बनाया जा रहा व जमीन को लेकर सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed