{"_id":"67e4626d25f2d8b268010fb4","slug":"two-more-firs-filed-against-ansal-company-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1132277-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ दो और एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ दो और एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दो और एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने प्लाॅट दिलाने के नाम पर उनसे 2.38 करोड़ रुपये ठगे हैं।
मेरठ के रुड़की रोड स्थित हरि अपार्टमेंट निवासी विकास तोमर के मुताबिक, अंसल कंपनी मेरठ में प्लॉटिंग कर रही थी। उन्होंने मेरठ में प्लाॅट बुक किया था। कंपनी के निदेशक प्रणव अंसल से मिलने पर उन्हें सुशांत गोल्फ सिटी में प्रोजेक्ट का पता चला।
विज्ञापन
वह जुलाई 2022 में लखनऊ आए। सुल्तानपुर स्थित प्रोजेक्ट पर 579 वर्गमीटर का प्लॉट बुक कराया। अगस्त 2022 में 1,18,69,176 रुपये पत्नी के खाते से ट्रांसफर कर दिए। कंपनी ने आवंटन और रजिस्ट्री कर दी।
विज्ञापन
छानबीन में पता चला कि अंसल ने जो रजिस्ट्री की थी, वह नाले की जमीन है। कंपनी ने जनवरी 2024 में दो प्लॉट का आवंटन कर पत्र दे दिया पर कब्जा नहीं दिया। विकास ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
मेरठ के बाईपास रोड निवासी महेश चंद्र शर्मा के मुताबिक, अंसल कंपनी से दो प्लॉट बुक कराए थे। इसके लिए 1,18,79,176 रुपये जमा किए। इस पर उन्हें आवंटन पत्र दे दिया गया। बेटे शिवम ने रजिस्ट्री के लिए बात की तो टीडीएस के रूप में 59,267 रुपये जमा कराए गए। रजिस्ट्री में आनाकानी पर जांच की तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।