{"_id":"606b64ac8ebc3ec89761fa2c","slug":"two-more-deaths-from-corona-in-sitapur-14-positive-officers-and-employees-instructed-not-to-leave-district-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में कोरोना से दो और मौत, 14 पॉजिटिव, अफसर व कर्मचारियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में कोरोना से दो और मौत, 14 पॉजिटिव, अफसर व कर्मचारियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश
Tue, 06 Apr 2021 12:57 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर में कोरोना फिर से जानलेवा होता जा रहा है। रविवार को दो कोरोनो संक्रमित बुजुर्गों की मौत हो गई। इससें एक महिला भी शामिल है। एक मरीज की सीतापुर व दूसरे की लखनऊ में मौत हुई है। दोनों मरीज मिश्रिख कस्बे के खाकीसरायं मोहल्ले के निवासी थे। अब कोरोना से मरने वाली की संख्या 86 हो गई है। सोमवार को सहायक निबंधक सहकारिता समेत 14 लोग संक्रमित हुए हैं। इनको होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। अब मौतों भी हो रही हैं। दो दिन पहले ही एक बुजुर्ग की मौत हुई थी। सोमवार को फिर दो मौत हो गई है। मिश्रिख कस्बे के मोहल्ला खाकीसरायं निवासी उमाकांत (60) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस पर परिजनों ने कोविड की जांच कराई। वह पॉजिटिव निकले थे। उन्हें एल-वन हॉस्पिटल खैराबाद में भर्ती करा दिया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।
इसी मोहल्ले की रहने वाली सुधा श्रीवास्तव (53) सांस की बीमारी से जूझ रही थी। तबियत खराब होने पर इनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। जांच में पॉजिटिव निकले पर यह लखनऊ में भर्ती थी, जहां उनकी मौत हो गई है। एक ही मोहल्ले में एक ही दिन दो मौत के बाद सीएचसी मिश्रिख ने तुरंत मोहल्ले में पहुंचकर दोनों परिजनों की कान्टेक्ट हिस्ट्री निकाली। 25 लोगों की एंटीजन किट से जांच की। इसमें सभी निगेटिव मिले है। इनकी आरटीपीसीआर जांच भी की गई है। मोहल्ले को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को 14 नए लोग संक्रमित हुए है। इनमें सहायक निबधंक सहकारिता डॉ. विवेक कुमार सिंह पॉजिटिव हुए है। इसके अलावा पेरिया कोडर, विजय लक्ष्मी नगर, धरैंचा खैराबाद, विकास कुमार कॉलोनी फुलपुर, खपूरा, 27 बटालियन, आवास विकास सीतापुर, रमुआपुरवा, सीतापुर व लहरपुर में पॉजिटिव केस आए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 125 पहुंच गई है। जिसमें आठ मरीज सीएचसी खैराबाद में भर्ती है। 78 मरीज होम क्वारंटीन है। 13 मरीज लखनऊ में भर्ती है। 26 मरीजों की प्रक्रिया चल रही है।
छह माह बाद पहला कंटेनमेंट जोन बना खाकीसरायं
कोरोना का संक्रमण पिछले बरस अगस्त-सितंबर में तेजी पर था। उस समय संक्रमित मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाए जाते थे। उसके बाद हालात सामान्य होने पर स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन बनाना बंद कर दिया था। अब जब कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है तो कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
शासन से रविवार को कंटेनमेंट जोन बनने के निर्देश मिलने पर जिले का पहला कंटेनमेंट एरिया खाकीसरायं को बनाया गया है। यहां पर एक साथ दो मरीजों की मौत के बाद 50 मीटर के रेडियस को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस दायरे में करीब 60 घर आएंगे। मोहल्ले के बाहर बल्ली लगाकर आवागमन रोक दिया गया है।
नियमों की धज्जियां उड़ा रहे अफसर व कर्मचारी
शासन व चुनाव आयोग के सख्त निर्देश कि हैं कि कोई भी अफसर व कर्मचारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। अगर विशेष परिस्थिति में जिला मुख्यालय छोड़ते है तो जिलाधिकारी की अनुमति लेनी होगी। लेकिन यह सब नियम अफसर व कर्मचारियों के सामने बौने साबित हो रहे हैं। यही वजह से करीब पांच दिन पहले विकास भवन के दो कर्मचारी संक्रमित मिले थे। अब सहायक निबंधक भी पॉजिटिव हो गए हैं। विकास भवन के अधिकांश अफसर व कर्मचारी रोजाना लखनऊ से अप-डाउन करते हैं।
जब लखनऊ में तेजी से संक्रमण फैल रहा है तो इन लोगों में लखनऊ से ही संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। विकास भवन में रोजाना जिलेभर के फरियादी आते हैं। ऐसे में अगर इन अफसरों व कर्मचारियों के अप-डाउन पर लगाम नहीं लगाई गई है तो विकास भवन से संक्रमण अन्य लोगों में काफी अधिक तेजी से फैल सकता है।
इनका कहना
संक्रमित मरीज मिलने पर उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग तेजी से हो रही है। अब नए नियमों के मुताबिक उस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। वहां पर कांटेक्ट वालों की जांच करके संक्रमण फैलने से रोका जाएगा।
- डॉ. पीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी