{"_id":"5a379e374f1c1b8b688b93cd","slug":"two-more-arrested-in-gangrape-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़िता से गैंगरेप के दो और आरोपी धरे गए, तीसरे से पूछताछ कर रही पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंसर पीड़िता से गैंगरेप के दो और आरोपी धरे गए, तीसरे से पूछताछ कर रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर इलाके में ब्लड कैंसर पीड़ित किशोरी से गैंगरेप के मामले में दो और युवकों को पुलिस ने रविवार को जेल भेजा है। दरिंदों के तीसरे साथी से पूछताछ और चौथे की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर डीके शाही ने बताया कि ब्लड कैंसर पीड़िता को घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर स्कूटर इंडिया-बिजनौर रोड स्थित मिक्सर प्लांट के पीछे कोठरी में गैंगरेप के आरोपी शुभम यादव व सुमित यादव के साथी गांव रहीमाबाद निवासी निरंजन और काकोरी के बसंत खेड़ा निवासी बृजेश यादव उर्फ बिटान को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई।
दोनों को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। कैंसर पीड़िता से दरिंदगी के दौरान निरंजन व बृजेश कोठरी के बाहर अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। आरोप है कि गैंगरेप के बाद शुभम और सुमित के साथ कोठरी से निकली पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाया और सड़क पर धक्का देकर उतार दिया था।

मदद के बहाने राहगीर ने भी किया था रेप
पीड़िता सुनसान सड़क पर ठंड में ठिठुरते हुए पुलिस बूथ तक पहुंची। वहां बुलेट मोटरसाइकिल से आए वीरेंद्र यादव ने पीड़िता को घर छोड़ने की बात कहकर साथ बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़िता को पुलिस बूथ के पास छोड़कर भाग गया। दरिंदी के आरोपी शुभम, सुमित और वीरेंद्र यादव को केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था।
मालूम हो कि मुख्य आरोपी शुभम ने पूछताछ में चार अन्य साथियों के नाम उजागर किए थे। वहीं पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान में निरंजन और उसके दो-तीन साथियों पर दरिंदगी के दौरान कोठरी के बाहर शराब पीने और घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाने के बाद सड़क पर धक्का मारकर उतारने का आरोप लगाया था।
इसके तहत पुलिस ने निरंजन पहाड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वह खुद को बेकुसूर बताता रहा। उससे पूछताछ के साथ वीके उर्फ बउआ की तलाश की जा रही है।

पुलिस पर आरोप
पीड़िता के परिवारीजनों ने पुलिस पर प्रॉपर्टी डीलरों के जरिये डील का आरोप लगाया। कहा कि इलाके में प्रॉपर्टी का काम कर रहे पुलिस के करीबी व्यक्ति ने निरंजन और बृजेश को थाने पहुंचाया। सुमित पहाड़ी को पूछताछ के बहाने हिरासत में लेकर कई दिन से थाने में बैठाए हैं और घरवालों से डील हो रही है।
इंस्पेक्टर ने इसे खारिज करते हुए कहा कि निरंजन और बृजेश की वारदात के दौरान कोठरी के बाहर मौजूदगी व पीड़िता को धक्का मारकर गाड़ी से उतारनेे की पुष्टि हुई, जबकि सुमित पहाड़ी के खिलाफ पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं। चौथे आरोपी के हत्थे चढ़ने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।