{"_id":"681f0470e48f2d548606756a","slug":"two-more-absconding-accused-arrested-post-office-embezzlement-case-rs-60-lakh-stolen-from-customers-accounts-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: डाकघर से गबन के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, ग्राहकों से हड़पे थे 60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डाकघर से गबन के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, ग्राहकों से हड़पे थे 60 लाख रुपये
Sat, 10 May 2025 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 May 2025 05:00 PM IST
सार
लखनऊ के एक उप डाकघर से रकम गबन के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राहकों से जमा के नाम पर नकद रुपये लेकर उन्हें फर्जी रसीद दे देते थे। उनका पैसा खुद ही हड़प जाते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में महानगर स्थित आरपी लाइन उप डाकघर में सामने आए 60 लाख रुपये के गबन में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में उन्नाव के हसनगंज का रहने वाला सतगुरु शरण और बीकेटी निवासी आनंद सिंह है। इससे पहले पुलिस तत्कालीन उप डाकपाल नीरज सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है, जो मामले का मुख्य आरोपी है।
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र के अनुसार, 12 अप्रैल 2023 को सहायक अधीक्षक डाकघर, राजेंद्र सिंह की तहरीर पर नीरज सिंह के खिलाफ 60 लाख रुपये गबन का मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ग्राहकों से जमा के नाम पर नकद रुपये लेकर उन्हें फर्जी रसीदें दे देते थे। मामले की जांच आगे बढ़ रही है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में आज से गर्मी का कहर होगा शुरू, 40 के पार जा सकता है कई जिलों का तापमान, जारी हुए अलर्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Ayodhya News: धारदार हथियार से वार करके डेयरी संचालक की हत्या... हमले में भाई गंभीर रूप से घायल; आरोपी फरार
विज्ञापन
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र के अनुसार, 12 अप्रैल 2023 को सहायक अधीक्षक डाकघर, राजेंद्र सिंह की तहरीर पर नीरज सिंह के खिलाफ 60 लाख रुपये गबन का मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ग्राहकों से जमा के नाम पर नकद रुपये लेकर उन्हें फर्जी रसीदें दे देते थे। मामले की जांच आगे बढ़ रही है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में आज से गर्मी का कहर होगा शुरू, 40 के पार जा सकता है कई जिलों का तापमान, जारी हुए अलर्ट
विज्ञापन
सर्वर डाउन बताकर करते थे पासबुक एंट्री में देरी
सतगुरु शरण, जो 1993 से आरपी लाइन डाकघर में नियुक्त था, नीरज सिंह के साथ मिलकर खाताधारकों को फर्जी रसीद देकर बहानेबाजी करता था। सर्वर डाउन होने का हवाला देकर पासबुक में बाद में एंट्री की बात कहता था, जिससे ग्राहकों को संदेह न हो।ये भी पढ़े- Ayodhya News: धारदार हथियार से वार करके डेयरी संचालक की हत्या... हमले में भाई गंभीर रूप से घायल; आरोपी फरार