फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 40 questions will be asked in the census this time, caste information will be recorded; second phase begin

यूपी: जनगणना में इस बार पूछे जाएंगे 40 सवाल, जाति की जानकारी होगी दर्ज; 16 नवंबर से शुरू होगा दूसरा चरण

Mon, 28 Sep 2026 06:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Sep 2026 06:27 AM IST
सार

Population in UP: जनगणना के फॉर्म में परिवार के सदस्यों की बुनियादी जानकारी के साथ उनकी शैक्षणिक योग्यता, पेशा, रहन-सहन और अन्य सामाजिक-आर्थिक विवरण लिए जाएंगे।

विज्ञापन
UP: 40 questions will be asked in the census this time, caste information will be recorded; second phase begin
यूपी में जनगणना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

आगामी जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां चल रही हैं। इस चरण में नागरिकों से परिवार और सदस्यों से जुड़ी 40 जानकारियां ली जाएंगी। इसमें पहली बार जाति से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। जनगणना को लेकर संबंधित कर्मचारियों की एक सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


दूसरे चरण की शुरुआत स्वगणना से होगी। इसके लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर तक 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। इसमें परिवार के सदस्यों से जुड़ी विभिन्न जानकारियां देनी होंगी। इसके बाद एक दिसंबर से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन और डेटा संग्रह करेंगे। जिन परिवारों ने स्वगणना के दौरान ऑनलाइन फॉर्म भर दिया होगा, उनके मामले में कर्मी आईडी के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। जिन परिवारों ने ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा होगा, उनके यहां पहुंचकर जनगणना कर्मी खुद जानकारी दर्ज करेंगे।
विज्ञापन


परिवार और सदस्यों से जुड़ी जानकारी
जनगणना के फॉर्म में परिवार के सदस्यों की बुनियादी जानकारी के साथ उनकी शैक्षणिक योग्यता, पेशा, रहन-सहन और अन्य सामाजिक-आर्थिक विवरण लिए जाएंगे। इसके अलावा जाति की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इसके आधार पर देश में परिवारों और लोगों से जुड़े विभिन्न सामाजिक और आर्थिक आंकड़े तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही जानकारी भरें, डाटा रहेगा गोपनीय
अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना के दौरान मांगी गई जानकारी सही-सही उपलब्ध कराएं। इसके लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करने को भी कहा गया है। जनगणना से जुटाए जाने वाले आंकड़ों का इस्तेमाल कहीं दूसरी जगहों में नहीं किया जाएगा। जो भी जानकारी नागरिक देंगे वह गोपनीय रखा जाएगा। इसलिए जानकारी सही ही दें ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed