फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dairy operator murdered by attacking with sharp weapon In Ayodhya Brother seriously injured in attack

Ayodhya News: धारदार हथियार से वार करके डेयरी संचालक की हत्या... हमले में भाई गंभीर रूप से घायल; आरोपी फरार

Sat, 10 May 2025 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 11:00 AM IST
सार

अयोध्या में कार सवार आरोपियों ने धारदार हथियार से वार करके डेयरी संचालक की हत्या कर दी। बचाने आए भाई पर भी हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Dairy operator murdered by attacking with sharp weapon In Ayodhya Brother seriously injured in attack
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

रामनगरी अयोध्या के रुदौली में भेलसर हाईवे पर मखवापुर डेयरी संचालक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नईपुरा निवासी 42 वर्षीय राघवेंद्र यादव के रूप में हुई है। हमले में छोटा भाई अरविंद यादव घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


दोनों स्थानीय स्तर पर दूध की डेयरी चलाते थे। रोजाना की तरह दूध लेने गांव की ओर गए थे, तभी यह वारदात हुई। वारदात शुक्रवार रात 11:30 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार हमलावर कार में सवार थे। उन्होंने राघवेंद्र को सुनसान स्थान पर रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


भाई का बचाव करने गए छोटे भाई अरविंद यादव पर भी हमलावरों ने वार किया। इस दौरान वह भी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल भाई की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed