फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat wave will start in the state from today, temperature of many districts may cross 40, alerts issued

यूपी: प्रदेश में आज से गर्मी का कहर होगा शुरू, 40 के पार जा सकता है कई जिलों का तापमान, जारी हुए अलर्ट

Sat, 10 May 2025 06:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 10 May 2025 06:32 AM IST
सार

Weather of UP: कुछ दिनों की राहत के बाद पूरे प्रदेश में शनिवार से गर्मी की तपिश बढ़ने वाली है। हालांकि पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है

विज्ञापन
UP: Heat wave will start in the state from today, temperature of many districts may cross 40, alerts issued
यूपी में गर्मी का कहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शनिवार से तपिश भरी धूप और गर्म हवा अपना रंग दिखाना शुरू करेगी। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में उमस भरी गर्मी महसूस की गई। प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर आदि जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। वहीं 13 मई से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से समेत कुछ जिलों में गर्म हवा और लू चलने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बरेली, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, झांसी, सोनभद्र, कानपुर, अयोध्या आदि में तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। आगरा और इटावा में तो हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार के बीच कई जिलों में तेज हवा संग बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बिजली गिरने की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
 

यूपी: सीमा पर तनाव के चलते प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, अवकाश पर चल रहे कर्मी तुरंत करेंगे ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed