{"_id":"5de8b5148ebc3e54921f5eb0","slug":"two-month-girl-found-on-road-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एक बार फिर शर्मसार, दो माह की मासूम को लावारिस छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एक बार फिर शर्मसार, दो माह की मासूम को लावारिस छोड़ा
Thu, 05 Dec 2019 01:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
मासूम को लावारिस छोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के आलमबाग थानाक्षेत्र में मवइया के पास बुधवार सुबह सफाई कर्मियों को दो महीने की मासूम कंबल में लिपटी मिली। इस बीच वहां से गुजरी एक महिला ने बच्ची को देखा तो उसकी ममता उमड़ पड़ी। महिला बच्ची को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन
पुुलिस की सूचना पर पहुंचे चाइल्ड लाइन सदस्य आशीष व स्वयं सेविका गौरी शर्मा ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। डॉक्टरों ने बच्ची को स्वस्थ्य बताया। सीडब्ल्यूसी की सदस्य सुधारानी के निर्देश पर बच्ची को राजकीय बालगृह शिशु में आश्रय दिलाया गया।
विज्ञापन