फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two men tried to burn a young girl alive in Sitapur.

शादी का दबाव बनाने पर युवती को सीतापुर में जिंदा जलाया, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

Tue, 06 Oct 2020 11:06 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Oct 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Two men tried to burn a young girl alive in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बरेली की एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर युवक शाहजहांपुर ले आया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती को शादी करने के बहाने सीतापुर ले आया।

विज्ञापन


सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर युवती पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो दोनों आरोपी भाग निकले। बुरी तरह झुलसी युवती को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बरेली जिले के कंचनपुर निवासी युवती की शादी हो गई थी। उसका पति उम्र में काफी बड़ा था। इस बीच युवती का प्रेम संबंध पड़ोस के ही शाहजहांपुर निवासी प्रकाश सिंह से हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश सिंह उसे लेकर शाहजहांपुर स्थित अपने घर में रहने लगा लेकिन उसने शादी नहीं की थी। लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो प्रकाश अपने दोस्त कौशल सिंह के साथ युवती को बाइक से लेकर कपड़े दिलाने व शादी करने के बहाने सीतापुर ले आया।

शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर दोनों आरोपी भाग निकले

यहां पिसावां थाना क्षेत्र में देवकली गांव के पास युवती के ऊपर दोनों आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। लड़की के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर दोनों आरोपी भाग निकले।

घटना के बाद पीड़िता को सीएचसी पिसावां में भर्ती कराया गया है। वहां से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस की तीन टीमें बनाकर बरेली और शाहजहांपुर भेजी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed