फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two men of ateek ahmad arrested in lucknow.

माफिया अतीक अहमद ने कारोबारी को लखनऊ से अगवा कराकर जेल के अंदर बुरी तरह पीटा

Sun, 30 Dec 2018 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Dec 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
two men of ateek ahmad arrested in lucknow.
अतीक अहमद

प्रयागराज से पूर्व सांसद अतीक अहमद जेल में रहकर अपना गुंडाराज चला रहा है। उसने अपने गुर्गों की मदद से लखनऊ के कारोबारी को 26 दिसंबर को अगवा करवाकर देवरिया जेल के अंदर उसे बुरी तरह पीटा और उसकी पांच कंपनियों का मालिकाना हक दो गुर्गों के नाम करवा लिया। जेल के अंदर हुई इस घटना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। अतीक के गुर्गों ने कारोबारी की एसयूवी भी लूट ली।

विज्ञापन


किसी तरह शुक्रवार रात लखनऊ कृष्णानगर कोतवाली पहुंचे मोहित जायसवाल ने अतीक अहमद और उसके बेटे समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गोमतीनगर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कृष्णानगर के प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को प्रयागराज के पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद के गुर्गों ने अगवा किया और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक व उसके बेटे उमर और साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस टीम ने सिल्वर अपार्टमेंट में दबिश दी। वहां, से सुल्तानपुर के गुलाम मुइनुद्दीन और प्रतापगढ़ के पट्टी थाने के कंजा सराय गुलामी निवासी इरफान को गिरफ्तार किया गया। अपार्टमेंट से मोहित की एसयूवी बरामद हुई है।

पहले भी रंगदारी वसूलते रहे हैं गुर्गे

मोहित जायसवाल के अनुसार, अतीक के गुर्गे पहले काफी दिनों से उससे रंगदारी वसूल रहे थे और उसके गोमतीनगर स्थित कार्यालय पर भी कब्जा जमा लिया था। मोहित ने बताया कि अतीक के गुर्गे फारुक व जकी अहमद कंपनी के शेयर ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे थे। इंकार करने पर बुधवार को अगवा कर देवरिया जेल ले गए। जहां अतीक अहमद व उसके बेटे उमर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

मोहित ने बताया कि जेल में उसे बुरी तरह पीटा गया और उसकी कंपनियों एमजे इंफ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, एमजे इंफ्रा ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड, एमजे इंफ्रा लैंड, एलएलपी और एमजे इंफ्रा एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड को फारुक व जकी के नाम ट्रांसफर करवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed