फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two men of abu salem arrested in lucknow.

पेशी पर आए डॉन अबू सलेम से मिलने पहुंचे भांजा-भतीजा, पुलिस से उलझे, गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजााला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजााला, लखनऊ Updated Mon, 20 Nov 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
two men of abu salem arrested in lucknow.
गिरफ्तार आरिफ व सालिक - फोटो : amar ujala

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भांजे मो. आरिफ और भतीजे मो. सालिक को सोमवार सुबह कैसरबाग पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों सीबीआई कोर्ट में पेशी पर आए सलेम से मिलने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दूर करने की कोशिश की तो वे उलझ गए। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कैसरबाग सीओ अमित कुमार राय ने बताया कि सलेम अभी मुंबई जेल में बंद है। उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था में सोमवार सुबह लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट लाया गया। यहां पेशी के बाद सलेम के परिवारीजनों सहित कई लोग उससे मिलने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


सलेम के भांजे आजमगढ़ के सरायमीर निवासी मो. आरिफ और मुबारकपुर में रहने वाले भतीजे मो. सालिक ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। रोकने पर दोनों पुलिसकर्मियों से उलझने लगे। इस पर उन्हें पकड़कर कैसरबाग कोतवाली भेजा गया। दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ का कहना है कि दोनों खुद को सलेम का रिश्तेदार बता रहे थे। पुलिस ने आजमगढ़ पुलिस से संपर्क कर दोनों के बारे में छानबीन की तो पता चला कि आरिफ सलेम की बहन का तो सालिक उसके भाई का बेटा है। बकौल सीओ, सलेम हाई सिक्योरिटी का अपराधी है। पेशी पर उसके लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम होते हैं।


ऐसे में किसी को भी मिलने नहीं दिया जाता। अगर उसके परिवार का सदस्य या कोई करीबी मिलना चाहता है तो उसे कोर्ट से अनुमति लेनी होती है। उसके भांजे व भतीजे ने कोर्ट से अनुमति नहीं ली थी, इसलिए उन्हें मुलाकात नहीं करने दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed