फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two men murdered due to illegal relationship

धारदार हथियार से दो युवकों की हत्या, अवैध संबंध बना मर्डर की वजह

Mon, 19 Feb 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Updated Mon, 19 Feb 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
 two men murdered due to illegal relationship
सत्येंद्र उर्फ कल्लू और छैलू (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने शनिवार को दो युवकों की धारदार हथियार व लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे, शव को तालाब के किनारे फेंक कर भाग गए। रविवार की सुबह दोनों के शव तालाब के किनारे पड़े मिले। परिवार ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़िया निवासी सत्येंद्र उर्फ कल्लू शुक्ला (35) गांव के ही छैलू (30) के साथ क्षेत्र के ग्राम इमलिया के लिए निकला था। लेकिन फिर दोनों युवक घर नहीं लौटे। परिवार के सदस्यों ने देर रात तक काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कहीं कोई पता नहीं चला। इधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी कुछ ग्रामीण रविवार की सुबह चांद तालाब की तरफ नित्यकर्म के लिए गए तो उन्होंने तालाब के निकट दो युवकों के शव देखे। दोनों के शरीर पर जख्म थे।
विज्ञापन


परिवार वालों ने मुड़िया गांव के निवासी गुड्डू व उसके भाई सढ़ियामऊ निवासी रामपाल पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि जिस वक्त सत्येंद्र उर्फ कल्लू व छैलू इमलिया गांव जा रहे थे, तभी गुड्डू व रामपाल ने दोनों को दबोच लिया और धारदार हथियार व लोहे की रॉड से प्रहार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शवों को तालाब के किनारे फेंक कर भाग गए। वारदात का कारण छैलू का आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने गुड्डू व रामपाल के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

इधर, सूचना मिलते ही एसपी आनंद कुलकर्णी डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम व कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed