फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two luxury cars collied in poorakalandar thana in Ayodhya.

Ayodhya News: दो लग्जरी कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, एक कार चालक की दर्दनाक मौत

Thu, 08 Sep 2022 04:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Sep 2022 04:54 PM IST
सार

पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लग्जरी कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें एक कार चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा भाग गया।
 

विज्ञापन
Two luxury cars collied in poorakalandar thana in Ayodhya.
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर जमूरतगंज बाजार के सामने गुरुवार करीब पौने 12 बजे तेज रफ्तार दो लग्जरी कारों की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में एक कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा कार का चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। मृतक कार चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जा रहा है। पता चला है कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी चौरे बाजार के रामनगर निवासी गणेश मिश्रा (40) पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा अपनी निजी कार से फैजाबाद से बीकापुर की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


हाइवे पर जमूरतगंज बाजार के सामने पहुंचते ही बीकापुर से फैजाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार कार से सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में गणेश मिश्रा की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि मौके पर पहुंचे पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने सरकारी गाड़ी से घायल चालक गणेश मिश्रा को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी लग्जरी कार का चालक गाड़ी छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर राजेश सिंह का कहना है कि गुरुवार 11:45 बजे अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर जमूरतगंज के सामने दो लग्जरी कारों की सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फैजाबाद से बीकापुर की तरफ जा रहे कार चालक गणेश मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बीकापुर से फैजाबाद की ओर जा रहा सेल्टोस कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। दोनों गाड़ियों को तत्काल हाईवे से हटाकर थाने पर लाकर कब्जे में लिया गया है। दूसरे कार चालक की तलाश की जा रही है घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed