फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two low intensity bombs have exploded in the development building of Bahraich

बहराइच: गणतंत्र दिवस से पहले विकास भवन में धमाका, मची अफरातफरी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Jan 2019 02:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Jan 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Two low intensity bombs have exploded in the development building of Bahraich
धमाके की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विकास भवन परिसर में शुक्रवार की सुबह देशी बम के दो धमाके होने से अफरातफरी मच गई। अचानक हुए धमाकों में कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ लेकिन कार्यालय दहल जरुर गया। कृषि विभाग के कार्यालय में सफाई के दौरान कर्मचारी को रुमाल में बंधा कुछ सामान मिला था। जिसे फेंकने के लिए ले जाते समय हाथ से छूटने पर पहला धमाका हुआ। दूसरा धमाका उसे दूर फेंक जाने पर हुआ।
विज्ञापन


कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस इसे पटाखे होने की बात कह रही है। लेकिन गणतंत्र दिवस के पूर्व अचानक हुए विकास भवन जैसे सरकारी दफ्तर के धमाकों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन


विकास भवन में तैनात सफाई कर्मचारी लल्ला रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह कार्यालयों में सफाई कर रहा था। विकास भवन के तीसरे तल पर स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में सफाई के दौरान उसे रुमाल में कुछ बंधा हुआ सामान मिला। कूड़ा फेंकने के बाद वह उसे लेकर जा रहा था। तभी अचानक रुमाल उसके हाथ से छूट गया। जिससे तेज धमाका हुआ। सफाई कर्मचारी दहशत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने फिर से किसी तरह हिम्मत जुटाकर रुमाल को उठाया और उसे दूर फेंका। तभी अचानक दूसरा धमाका हो गया। लगातार हुए दो धमाकों से पूरा विकास भवन परिसर दहल गया। सभी कार्यालयों के कर्मचारी एकत्र हो गए। कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसे धमाकों वाले स्थान पर जाकर मामले की जांच की। नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं। 


पटाखा होने की संभावना
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप ने बताया कि विकास भवन में दो धमाके होने की सूचना पर पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया था। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। प्रथम दृष्टया इसके पटाखा होने की संभावना है। फिलहाल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पूरी तरह से पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed