फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two left bloodied after coming into contact with dangerous kite string

Lucknow News: खतरनाक मांझे की चपेट में आकर दो लहूलुहान

Sat, 03 Oct 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two left bloodied after coming into contact with dangerous kite string
लखनऊ। हुसैनगंज और चौक फ्लाईओवर पर खतरनाक मांझे की चपेट में आकर दो लोग लहुलूहान हो गए। पीड़ितों ने कैसरबाग, चौक थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

विकासनगर सेक्टर-दो निवासी प्रवेश कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार शाम छह बजे वह स्कूटी से ऐशबाग से हजरतगंज की ओर जा रहे थे। हुसैनगंज फ्लाईओवर पर अचानक उनके गले में मांझा फंस गया। बचने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाया तो स्कूटी फिसल गई और वह 10 मीटर तक घिसटते चले गए। राहगीरों ने उन्हें उठाया। मांझे से प्रवेश के गले पर जख्म हो गया और स्कूटी फिसलने से हाथ-पैर में चोट आ गई। लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कैसरबाग थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

उधर, बाजारखाला के टिकैतराय तालाब निवासी सचिवालय कर्मी गुलाम अब्बास ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह बाइक से चौक जा रहे थे। चौक फ्लाईओवर पर खतरनाक मांझा फंसने से उनके गले में जख्म आ गए। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed