फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two lakh people will face power cuts for four hours on Sunday.

Lucknow News: दो लाख आबादी की रविवार को चार घंटे कटेगी बिजली

Sat, 08 Nov 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people will face power cuts for four hours on Sunday.
प्रतीकात्मक तस्वीर। 

विज्ञापन
राजधानी के चार उपकेंद्रों व लोको मवैया की बिजली रविवार को चार घंटे बंद रहेगी। इससे ऐशबाग एवं रेजीडेंसी खंड की करीब दो लाख की आबादी पर असर पड़ेगा। ट्रांसमिशन इकाई के अधिशासी अभियंता आलोक आनंद ने बताया कि 132 केवी टिकैतराय तालाब ट्रांसमिशन उपकेंद्र की मुख्य लाइन पर रविवार को कार्य कराया जाएगा। इससे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चार 33 केवी उपकेंद्र यूपीआईएल, मिल रोड वैद्य स्टील, तालकटोरा पावर हाउस एवं मवैया लोको की आपूर्ति बंद रहेगी। एक्सईएन ऐशबाग एसके साहू के अनुसार ऐशबाग उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद होने से राजेंद्रनगर, मोतीनगर, बसीरतगंज, खुर्शेदबाग, दुर्गविजयगंज, निवाजखेड़ा, ऐशबाग, खजुहा, रामनगर, ओल्ड लेबर कॉलोनी, बाजारखाला, हैदरगंज, मोतीझील कॉलोनी, बुलाकी अड्डा, पांडेय तालाब, मिल रोड, तालकटोरा औद्योगिक एरिया, करेहटा व आसपास के करीब 40 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed