फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two killed, two injured as e-rickshaw and e-auto overturn

Lucknow News: ई रिक्शा व ई ऑटो पलटने से दो की मौत, दो घायल

Sat, 21 Jun 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured as e-rickshaw and e-auto overturn
लखनऊ। गोसाईंगंज में ई रिक्शा व हजरतगंज में ई ऑटो पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, बीबीडी निवासी अंकित शुक्रवार सुबह छह बजे ई रिक्शा से सवारी पहसा के ओम प्रकाश (54) व चौक के शिव प्रसाद को लेकर निकले थे। सुल्तानपुर हाईवे पर कबीरपुर गांव के पास बने कट के पास पीछे से आई तेज रफ्तार डबल डेकर बस की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। इसके नीचे दबकर तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां ओम की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। ओम प्रकाश के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उधर, हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक, इंदिरानगर के तकरोही निवासी राजेश (54) शुक्रवार तड़के चार बजे ई ऑटो लेकर महानगर से संकल्प वाटिका पहुंचे थे। सवारी नहीं मिलने पर वापस महानगर जाने के लिए ऑटो मोड़ने लगे। तभी ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेश के परिवार में पांच भाई हैं।
विज्ञापन


--------

पेड़ के नीचे सो रही महिला को कुचला

लखनऊ। विकासनगर स्थित टेढ़ी पुलिया में लक्ष्मी (50) झोपड़ी में रहती थीं। बेटे सागर ने बताया कि मां बुधवार दोपहर बकरी चराने सचिवालय कॉलोनी गई थीं। वहां उन्होंने बकरियों को चरने के लिए छोड़कर पेड़ के नीचे लेट गईं। इस बीच एक तेज रफ्तार कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई। उन्हें ट्राॅमा में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed