फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two kids died in wall collapse in gonda

हौज की दीवार ढहने से दो बच्चों की दबकर मौत!

Mon, 06 Apr 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Mon, 06 Apr 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
two kids died in wall collapse in gonda

कोतवाली क्षेत्र के हरदवा गांव के मजरा महेशपुर टांगिया के टिकरी वन रेंज परिसर में रविवार को करीब 11 बजे नव निर्मित हौज की दीवार ढह गई। इससे उसके मलबे में तीन बच्चे दब गए।

विज्ञापन


इनमें से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के हरदवा गांव के मजरा महेशपुर टांगिया के रहने वाले रामचंद्र यादव का नौ वर्षीय पुत्र मोहित, विक्रम का 12 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, नान्हू का आठ वर्षीय पुत्र रज्जन गांव के और दो बच्चों के साथ टिकरी रेंज परिसर में करीब 11 बजे ट्यूबवेल के नव निर्मित हौज के पास खेल रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान हौज में ट्यूबवेल से पानी भरा जा रहा था। इसी हौज के पास खड़े होकर तीनों बच्चे देख रहे थे। पानी का प्रेशर बढ़ने से अचानक हौज की चारों दीवारें ढह गईं, जिससे तीनों बच्चे मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मिली घटना की जानकारी

two kids died in wall collapse in gonda

इससे मोहित तथा पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रज्जन का पैर मलबे में दबने के कारण टूट गया। दीवार ढहने से घबराए इन बच्चों के साथ खेल रहे गांव के दो अन्य बच्चे भागकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिवारीजन मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में रज्जन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत होने से परिवारीजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed