{"_id":"5f43641ec6570722e865ffb0","slug":"two-ips-officers-suspended-in-animal-huisbandry-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पशुपालन घोटाले में दो आईपीएस अधिकारी दिनेश चंद्र दुबे और अरविंद सेन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पशुपालन घोटाले में दो आईपीएस अधिकारी दिनेश चंद्र दुबे और अरविंद सेन निलंबित
Mon, 24 Aug 2020 03:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुधन विभाग में ठगी करने के मामले में योगी सरकार ने कड़ा निर्णय लेते हुए दो आईपीएस अफसरों को निलंबित कर दिया है। आईपीएस अफसरों दिनेश चंद्र दुबे और अरविंद सेन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे जिस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों डीआईजी स्तर के अधिकारी हैं। दिनेश चंद्र डीआईजी रूल मैनुअल थे जबकि अरविंद सेन डीआईजी पीएसी आगरा के पद पर थे।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला किया जा रहा है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर अतिसंवेदनशील है। इन दोनों अफसरों पर कार्रवाई को इसी नजरिये से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में डेढ़ साल बाद विधानसभा के चुनाव भी हैं अत: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार विपक्ष को कोई मौका नहीं देना चाहती है।