{"_id":"5fa010f301392f50f80500ef","slug":"two-international-smugglers-of-counterfeit-notes-climbed-up-ats","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोटों के दो अंतर्राष्ट्रीय तस्कर चढ़े यूपी एटीएस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली नोटों के दो अंतर्राष्ट्रीय तस्कर चढ़े यूपी एटीएस के हत्थे
Mon, 02 Nov 2020 07:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Nov 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
जाली नोट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय जाली मुद्रा की अंतर्राष्ट्रीय तस्करी करने वाले गिरोह का यूपी आतंकवाद निरोधक दस्ते ने पर्दाफाश किया है। एटीएस ने आगरा से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बुलंदशहर का रहने वाला तहसीन खान और दूसरा द्वारका, नई दिल्ली का रहने वाला मोहम्मद वसीम है। वसीम बिहार का मूल निवासी है। इनके पास से 597000 रुपये के बराबर की जाली मुद्रा बरामद की गई है। यह सभी नकली नोट 500 रुपये के थे।
एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर ने बताया कि काफी समय से पश्चिमी उतर प्रदेश और एनसीआर में जाली नोटों के कारोबार की सूचना मिल रही थी। एटीएस को एक टीम को इसी काम के लिए लगाया गया था। इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर रविवार देर रात दोनों युवकों को आगरा के जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह लोग बंग्लादेश से पश्चिम बंगाल के मालदा के रास्ते नकली नोट लाकर एनसीआर व पश्चिमी यूपी में तस्करी करते हैं।
उन्होंने बताया कि बंगाल में जो जाली भारतीय मुद्रा तैयार की जा रही है वह बहुत ही हाई क्वालिटी की है। ऐसी नोटों की एक बार में पहचान कर पाना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से एक कार, 6 मोबाइल, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, डीएल और डेबिट कार्ड बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड ली जाएगी ताकि पूरे नेटवर्क को खंगाला जा सके।