फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two Individuals Defrauded of 87.44 Lakhs rupees Under the Pretext of Trading and Work-from-Home Opportunities

Lucknow News: ट्रेडिंग और वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर दो से ठगे 87.44 लाख रुपये

Mon, 01 Jun 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two Individuals Defrauded of 87.44 Lakhs rupees Under the Pretext of Trading and Work-from-Home Opportunities
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने दो लोगों को शेयर ट्रेडिंग और वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 87.44 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िताें साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी अभय मिश्रा के अनुसार, ठगों ने उन्हें अमानसा इनवेस्टमेंट लि. व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। ग्रुप के एडमिन ने खुद को कंपनी का वित्त प्रबंधक बताकर निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। इस पर उन्होंने 6 से 21 मई तक 75.84 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए। बाद में सारी रकम ठगों ने हड़प ली।
विज्ञापन

वहीं, जानकीपुरम के समीर कपूर के मुताबिक फेसबुक पर रितिका शर्मा से दोस्ती हुई। रितिका ने खुद को मलयेशिया का नागरिक बताकर वर्क फ्रॉम होम का झांसा दिया। ठग ने उनसे 26 मार्च से 5 मई तक 11.60 लाख रुपये वसूल लिए। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि दोनाें पीड़ितों के करीब 22 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed