फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two including elderly died in accidents, four injured

Lucknow News: हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत, चार घायल

Mon, 20 Mar 2023 05:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Mar 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Two including elderly died in accidents, four injured
बाइक पर सवार थे पांच लोग, अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी
विज्ञापन

जगतपुर क्षेत्र में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर
फोटो संख्या 13, 14, 15
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवगढ़-जगतपुर (रायबरेली)। जिले में शिवगढ़ और जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। शिवगढ़ क्षेत्र में एक बाइक पर सवार पांच लोग अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गए। इससे महिला की मौत हो गई। उधर, जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क पार करते समय बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी हरिशंकर अपनी बहन रामरती के घर कसना गांव गया था। दोपहर करीब एक बजे अपनी बहन रामरती, भांजी श्रुति, सुधा और पत्नी गुड़िया को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में पड़रिया माइनर के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। इससे रामरती की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि बाइक चालक हरिशंकर हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी।
विज्ञापन

उधर, जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे सोनारन मजरे मनोहरगंज गांव निवासी दुर्गा प्रसाद (68) आटा चक्की पर गेहूं पिसाई कराने जा रहा था। जगतपुर कस्बे में वह साइकिल से सड़क पार कर रहा था। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर रायबरेली की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बुजुर्ग की पत्नी केशव समेत अन्य घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed