फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two hospitals without anesthesia doctors have been deployed with specialists.

Lucknow News: बिना बेहोशी के डॉक्टर के चल रहे दो अस्पताल में विशेषज्ञ तैनात

Fri, 09 Jan 2026 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two hospitals without anesthesia doctors have been deployed with specialists.
बीआरडी अस्पताल महानगर।
लखनऊ। राजधानी के दो बड़े सरकारी अस्पतालों में बना बेहोशी के डॉक्टरों का संकट दूर हो गया है। बीआरडी महानगर और आलमबाग स्थित 50 बेड हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी के कारण मेजर सर्जरी ठप पड़ी थीं, जिसे देखते हुए एडी मंडल ने दोनों अस्पतालों में नए डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


महानगर स्थित 100 बेड वाले बीआरडी अस्पताल की ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। यहां प्रतिदिन 10 से ज्यादा छोटे-बड़े ऑपरेशन होते हैं। अस्पताल में तैनात एकमात्र बेहोशी के डॉक्टर का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इस बीच वह 20 दिनों की छुट्टी पर चले गए। इस कारण एक हफ्ते से मेजर सर्जरी बंद है। अस्पताल प्रशासन ऑन कॉल डॉक्टरों के भरोसे केवल सिजेरियन ऑपरेशन ही कर पा रहा था। सीएमएस डॉ. रंजीत ने बताया कि नए बेहोशी के डॉक्टर ने कार्यभार संभाल लिया है, जिससे अब सामान्य ऑपरेशन दोबारा शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन


वहीं, आलमबाग स्थित 50 बेड के अस्पताल में तैनात बेहोशी के डॉक्टर के नौकरी छोड़ने के बाद से ओटी का संचालन प्रभावित था। यहां भी केवल जरूरी ऑपरेशन ही निजी डॉक्टरों को बुलाकर किए जा रहे थे। एडी मंडल डॉ. जीपी गुप्ता ने चिनहट स्थित मदर एंड चाइल्ड विंग में तैनात एक डॉक्टर को हफ्ते में दो दिन आलमबाग अस्पताल में सेवाएं देने के लिए संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed