फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two have been arrested in CAT result fraud.

खुलासा: CAT नतीजों में हेराफेरी को लिए 18 लाख

Tue, 28 Apr 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Apr 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two have been arrested in CAT result fraud.

कैट-2012 के नतीजों में हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने लखनऊ से दो और आरोपियों मोहम्मद असलम और जेगम अब्बास को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद की कंसल्टेंसी फर्म कॅरिअर गार्जियन से जुड़े इन दोनों आरोपियों ने नतीजों में छेड़छाड़ कराई थी।

दोनों के नाम मुख्य आरोपी मोहम्मद आफाक से पूछताछ में सामने आए थे। कोर्ट से ट्रांजिट वारंट हासिल करने के बाद सीबीआई दोनों को कोच्चि ले गई।

2012 में आईआईएम कोच्चि ने कैट का आयोजन किया था। इस परीक्षा के करीब 50 नतीजों में हेराफेरी के आरोप में कुछ अरसा पहले ही आफाक को गिरफ्तार किया गया था।

आईआईएम की वेबसाइट का काम देखती थी कंपनी

Two have been arrested in CAT result fraud.

आफाक लखनऊ की वेब वीवर्स कंपनी का तकनीकी कर्मचारी था। यह कंपनी आईआईएम की वेबसाइट का काम देख रही थी।

आफाक ने सीबीआई को बताया था कि गाजियाबाद की कंसल्टेंसी फर्म कॅरिअर गार्जियन के दो कर्मचारियों असलम और अब्बास ने उससे रिजल्ट में हेराफेरी के लिए संपर्क किया था।

उसने बताया था कि कॅरिअर गार्जियन ने उससे जुड़े अभ्यर्थियों से छह से 18 लाख रुपये लेकर उनका मैनेजमेंट कोटे में चयन कराने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed