फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two groups of lawyers clashed during the measurement of land

जमीन की पैमाइश में वकीलों के दो गुट भिड़े, केस दर्ज

Thu, 03 Nov 2022 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two groups of lawyers clashed during the measurement of land
वकीलों के दो गुटों में भिड़ंत के दौरान सफारी में की गई तोड़फोड़। - फोटो : ??? ?????
जानकीपुरम के अजनहर कला गांव में बुधवार दोपहर को जमीन की पैमाइश के दौरान वकीलों के दो गुटों में लाठी-डंडे चले। इस दौरान ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायरिंग की गई।
विज्ञापन

वारदात में चार बाइक व एक सफारी में तोड़फोड़ की गई। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक, फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। देर रात को दोनों पक्षों ने तहरीर दी। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डीसीपी के मुताबिक, अजनहर कला गांव निवासी अधिवक्ता कौशल कुमार सिंह ने बताया कि गांव के वकील आनंद प्रताप सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, किसान यूनियन के धर्मेंद्र सिंह दर्जनों वकीलों के साथ जमीन की पैमाइश करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आनंद प्रताप सिंह के कहने पर लेखपाल व कानूनगो पैमाइश कर रहे थे। इसका उन्होंने विरोध किया तो आनंद प्रताप सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, जगजीवन बख्श सिंह उर्फ राजन किसान यूनियन के धर्मेंद्र सिंह दर्जनों वकीलों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ फायरिंग करने लगे।
हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अजनहर कला गांव जानकीपुरम निवासी आनंद प्रताप सिंह के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनकी जमीन की पैमाइश हो रही थी।
आरोप है कि तभी गांव के वकील कौशल कुमार सिंह, प्यारे, राजेश, राकेश, पप्पू सिंह, मजेदार सिंह, रौनक सिंह, सूरज सिंह व 3-4 अज्ञात लोग लाठी-डंडा और असलहा लेकर आ गए।

आरोप है कि पैमाइश कर रहे राजस्वकर्मियों पर कौशल कुमार सिंह पैमाइश न करने का दबाव बनाने लगें। विरोध पर आरोपियों ने हमला बोल दिया।
कौशल कुमार सिंह ने विष्णु प्रताप सिंह के बाएं हाथ के अंगूठे में दांत से काट लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले। इसमें जगजीवन बख्श सिंह, विष्णु प्रताप सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed